Loading market...

श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण तत्काल शुरू, डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

 

ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए वीबी-जी राम जी योजना से कराया जा रहा निर्माण कार्य

 

कोंच(जालौन) ग्राम पंचायत भदेवरा मजरा नगेपुर के ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता सेउ समाधान करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य कीह प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि रास्ते का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा हो सके। यह निर्माण कार्य वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देना प्रशासन की प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply