कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में जन्माष्टमी की रात रेलवे से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रघुवीर सिंह अहिरवार और उनकी पत्नी के सीने पर तमंचा तानकर बंधक बनाकर डकैती की घटनां को पांच आरोपितों ने अंजाम दिया था जिसमे पुलिस ने चार आरोपितों को पहले ही जेल भेज दिया था घटनां के आखरी और पांचवे आरोपितो की पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसमें पैर में गोली लगने से घायल हो गया उसके पास से डकैती में ले जाये गये आभूषण और नगदी बरामद की है
कोतवाली के कैलिया बाईपास से पहाड़गांव की ओर जाने बाली मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपित शिवम प्रजापति निबासी दतिया के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपित के पैर में गोली लगी जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है मुठभेड़ के दौरान उसके पास से तीन चांदी के सिक्के नगदी व अबैध तमंचा व जिंदा व खोखा कारतूस मिला अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सीओ परमेश्वर प्रसाद को मिली सूचना पर मौके निरीक्षण किया
गौरतलब हो कि बीती 5 सितम्बर की रात को सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी रघुबीर सिंह अहिरवार अपनी पत्नी सिमकरा उर्फ श्याम कुँवर के साथ घर पर सो रहे थे जब वह देर रात लघुशंका के लिए उठे तो दरवाजा खोला तभी आरोपितों ने उनके घर के अंदर घुसकर बंधक बनाया और सीने पर तमंचा तानकर डकैती की घटना को अंजाम देकर उनके हाथ पैर बांधकर भाग गए थे घटनां में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था जिसमे ग्राम सिमिरिया निबासी रवि अहिरवार, जमील अहमद ,प्रमोद उर्फ चीकू,जेल भेजे गए थे जिसमें एक ग्राम पनयारा निबासी लक्ष्मीकांत ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था घटनां के आखरी आरोपित को गुरुवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया और जेल भेज दिया इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक निगबेन्द्र प्रताप सिंह सचिन परमार रिंकू चौधरी अभिषेक सिंह सुमित पांडेय सहित एसओजी सर्वेलांश टीम रही।
