जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कदौरा जालौन
कदौरा /जालौन ड्रग इंस्पेक्टर की छापामार कार्यवाही ने नगर के मेडिकल स्टोर संचालको मे ह्ड़कंप मच गया वही एक मेडिकल स्टोर संचालक की भनक लगते ही वो दुकान मे ताला डाल कर भाग गया तो ड्रग इंस्पेक्टर ने उसे सील कर दिया वही दूसरे मेडिकल स्टोर मे एक्सपायरी दवा मिलने से उसे नष्ट किया गया ज़ब जन औषधि केंद्र मे बाहरी दवा मिलने व फरमाशिष्ट न मिलने से नोटिस दिया गया
गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने सबसे पहले कस्बा स्तिथ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे संचालित जन औषधि केंद्र पहुंची वहां दवाओं का मिलान किया तो कुछ दवाएं बाहर की मिलने पर उनका पारा चढ़ गया वही फार्मशिष्ट के उपस्थित न मिलने पर उन्हें नोटिस दिया गया इसके बाद वो एकता मेडिकल स्टोर पहुंची तो वहां कुछ एक्सपायरी दवा मिलने पर उन्हें नष्ट किया गया वही मरीजों को बिल न देने पर कड़ी फटकार लगाई ड्रग इंस्पेक्टर आने की भनक लगते ही साई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद करके भाग गया तो उन्होंने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया इस कार्यवाही की भनक लगती है मेडिकल संचालको मे ह्ड़कंप मच गया
