Loading market...

पत्नी से हुए विवाद में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोंच (जालौन) कोतवाली अंतर्गत के ग्राम चमेड़ में पत्नी से विवाद के बाद एक 37 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम चमेड़ निवासी कल्लू अहिरवार उम्र 37 वर्ष का पैसे के लेन देन को लेकर पत्नी रजनी देवी से विवाद हो गया था विवाद के बाद पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली और पति के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद वह अपने मायके ग्राम अंडा चली गई शाम को दोनों के बीच समझौता होने के बाद कल्लू घर लौट आया और उसकी पत्नी पुनः अपने मायके चली गई बताया गया कि शराब पीने के बाद फोन पर एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया इसके बाद कल्लू घर के कमरे में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला। कोई आहट न मिलने पर उसकी मां कमरे के दरवाजे पर पहुंची खिड़की से अंदर देखा तो कल्लू का शव कमरे की दीवार में लगे कुंदे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला जिसके बाद परिजनों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा तो वह मृत मिला घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक मजदूरी करता था उसके एक पुत्र व एक पुत्री है प्रभारी निरीक्षक निगबेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply