कालपी /जालौन क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय राजघाट कालपी परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी की मौजूदगी में आयोजित मेले में 20 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। रोजगार पाने की खुशी से युवाओं के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के माध्यम से आयोजित ऐसे रोजगार मेले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षिक योग्यता एवं क्षमता के अनुसार साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। मेले में एक हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया। चयनित अभ्यर्थियों अंजलि पुरवार, काजल देवी, लक्ष्मी एवं ललित कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय राजघाट कालपी के प्रधानाचार्य हर्षेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीरा यादव ने किया।कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई कालपी के शिक्षक संजय कुमार शुक्ला, रणजीत सिंह, भोला प्रसाद, नरेंद्र कुमार, रत्नेश सोनी, वीरेंद्र सक्सेना, युधिष्ठिर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव, राकेश पुरवार टिल्लू, कन्हैया मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, रमेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो – रोजगार मेले में शामिल लोग
