कोंच (जालौन) कोंच-महेशपुरा मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सीएचसीमें भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम जगनपुरा निवासी श्याम शुक्रवार को ग्राम करवायली में अपनी बहन जानकी के घर से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह कोंच-महेशपुरा मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
