Loading market...

विशेष कैम्पों में पात्र मतदाता अपने नाम सूची में शामिल कराये – एसडीएम 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी \जालौन प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अन्तर्गत 21 तथा22.11.2026 को विशेष कैम्प आयोजित किया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के मुताबिक विशेष कैम्प के दौरान प विधानसभा के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 से शाम 04.00 बजे तक उपस्थित रहेंगें । उक्त विशेष कैम्पों में दिनांक 17.11.2026 को प्रकाशित आलेख निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाई जाएगी । समस्त मतदेय स्थलों पर पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 व 8 उपलब्ध रहेंगें । विशेष कैम्पों में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनायी जायेगी जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेंगें सभासदों, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर, को उक्त के संबंध में अवगत कराते हुए यथासंभव नियमानुकूल सहयोग प्राप्त किया जायेगा ।आयोजित विशेष कैम्प दिवसों में जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जायेगा।उन्होंने मतदाताओं से अपील है कि विशेष कैम्पों में नामावली में नाम शामिल किए जाने संबंधी कार्यवाही हेतु अपनी अद्यतन फोटो, जन्मतिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है, तो उसे लेकर संबन्धित मतेदय स्थल पर आएं, ताकि छूटे हुए समस्त मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सकें।

Leave a Reply