Loading market...

बाइक से दुर्घटना में सपा नेता घायल

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन शुक्रवार को कालपी मांगरौल मार्ग में बाइक फिसल जाने से से गिरकर घायल हुए वरिष्ठ सपा नेता अमर सिंह चंदेल।विदित हो कि 220 कालपी विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से प्रबल दावेदार अमर सिंह चंदेल निवासी इंदिरा नगर कालपी भ्रमण के दौरान मोटरसाइकिल से फिसल कर गिरने से घायल हो गये। घायल अवस्था में अमर सिंह चंदेल को सीएचसी कालपी ला कर भर्ती कराया गया।ड्यूटी पर तैनात डाक्टर शेख शहरयार ने त्वरित उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि अमर सिंह चंदेल को कोई गम्भीर चोट नहीं है।चिंता की कोई बात नहीं। उनके बाईं आंख के पास लगी चोट है पर ज्यादा गम्भीर नहीं है

Leave a Reply