Loading market...

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद,दी श्रद्धांजलि

 

कोंच (जालौन) नगर के सरोजनी नायडू पार्क में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देशहित में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके साहसिक फैसलों और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित राम किशोर पिरोहित राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply