Loading market...

अंशुल मिश्रा के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर दर्शन हुए भाव विभोर

कोंच (जालौन) नगर के रामकुंड इलाके में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भक्त ध्रुव की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया कथा वाचकों ने भगवान की लीलाओं और भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

नगर के मोहल्ला नया पटेल नगर स्थित रामकुंड के पास कैलाश मिश्रा के बाड़े में आयोजित भागवत कथा में कथा वाचक राघवेंद्र मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए हुआ था वही कथा वाचिका आंजेश्वरी मिश्रा ने भक्त ध्रुव की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि बाल्यावस्था में ही ध्रुव ने अपनी अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प से भगवान नारायण को प्रसन्न कर लिया था। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति के लिए उम्र या परिस्थिति कोई बाधा नहीं होती लोगो को समय के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, विश्वास और भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव से कथा का श्रवण करते रहे।

Leave a Reply