Loading market...

कच्चे घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का समान जलकर हुआ राख

 

अमित गुप्ता

कदौरा जालौन

 

कदौरा (जालौन) जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबीना और हंसा गांव के बीच स्थित ग्राम चक्कीपुरवा में आज दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, कदौरा थाना पुलिस एवं डायल 112 मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार आग कल्लू पुत्र रामदी, उम्र लगभग 70 वर्ष के कच्चे घर में लगी, जिसमें रखा भूसा, खटिया एवं गृहस्थी का सामान सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर खाक हो गई। आग की लपटों से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply