जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन नगर पालिका परिषद कालपी द्वारा नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा जलभराव और आवागमन की समस्याओं से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव एवं सभासदों की सहमति से नगर के तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति परखने के लिए पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव तथा अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और संबन्धित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला टरनंनगंज बाजार के पिछले हिस्से में साईं मंदिर से सीताराम फैक्ट्री होते हुए खोवा मंडी तक लगभग 22 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इसी क्रम में मोहल्ला आलमपुर स्थित मलखान की डंढ़िया में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया है। पुलिया बनने से बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारु होने और स्थानीय लोगों को जलभराव की परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है।
वहीं रुस्तम गेट के समीप मोहल्ला उदनपुरा में सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के मकान तक निकासा मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रास्ते की बदहाल स्थिति से छुटकारा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव एवं अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य ने निर्माणाधीन सड़कों और पुलिया के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। नगर क्षेत्र के जिन मोहल्लों में सड़क, नाली और जलनिकासी से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभासदों के सहयोग से नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी
