अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
एट/जालौन। बकरीद के पावन पर्व पर आज एट नगर में नमाज़-ए-ईद-उल-अजहा बड़ी श्रद्धा, अनुशासन और एकता के माहौल में अदा की गई। सुबह से ही नगर की मस्जिदों व ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों का भारी जमावड़ा देखने को मिला।मुख्य ईदगाह व मस्जिद मदरसा गरीब नवाज़ में इमाम हाफिज निज़ाम शाहब की अगुवाई में अदा की गई, वहीं ईदगाह में शहर इमाम उमर ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के दौरान पूरा इलाका शांति, भाईचारा और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर रहा।मस्जिद व मदरसा गरीब नवाज के अध्यक्ष ने पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “बकरीद का संदेश त्याग, इंसानियत और आपसी एकता को मजबूत करने वाला है। हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश करते रहना चाहिए।”नमाज़ अदा होने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलते नज़र आए और ईद की मुबारकबाद देते हुए अमन-चैन की दुआएँ मांगीं तथा मस्जिद मदरसा गरीब नवाज की कमेटी द्वारा परंपरा अनुसार कुर्बानी कराई गई। कमेटी में इरफान (सदर), सीक्रेटरी बाबा, कसीम मिस्त्री, नजीर अहमद, सलमान खान समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एट में बकरीद का पर्व हर बार की तरह इस बार भी एकता, भाईचारे और धार्मिक उत्साह का संदेश देता हुआ पूर्ण शांति के साथ सम्पन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
एट नगर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक टीम द्वारा जगह-जगह निगरानी रखी गई, जिससे पर्व शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ।
