कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला गोखले नगर निबासी युवक अपने घर में बैठा था तभी आरोपित युवक अपने अज्ञात साथियों के साथ आया और उस पर तावड़ तोड़ बैल्टो से हमला कर घर में घुस कर तोड़ फोड़ कर दी पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गोखले नगर में देर रात एक आरोपित सत्येंद्र अहिरवार निबासी मोहल्ला गोखले नगर अपने दो अज्ञात के साथ मिलकर मोहल्ला के ही निबासी अरबिंद कुमार के ऊपर बैल्टो से हमला कर दिया पीड़ित अरबिंद कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि जब वह अपने घर के अंदर बैठा हुआ था तभी उसके बड़े भाई बाला दीन का पुत्र सत्येन्द्र उसके घर के अंदर घुस आया और उसके साथ गाली गलौच करते हुए घर में रखा सामान तोड़ फोड़ दिया और उसका घर अपने नाम करने की बात कहने लगा पीड़ित निः संतान है उसके कोई औलाद नही है जिस पर वह मकान नाम करने की बात कह रहा था जब उसने मना किया तो उसने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और सड़क पर बेहरमी से लात घूसों और बैल्टो से अपने साथियों के साथ मिल कर उसके साथ मारपीट कर उसे व उसकी पत्नी रीना को जान से मारने की एलानिया धमकी देकर भाग गया जिसका वीडियो भी किसी ने बनाकर इंटर नेट मीडिया पर वायरल कर दिया पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने की मांग की है उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के चोटे होने पर उसे उपचार के लिए भेजा गया आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

फोटो परिचय- बैल्टो से पिटाई के बाद पीठ पर निशान दिखाता पीड़ित
बैल्टो से हमला कर मारपीट करता आरोपित
