# श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व धुरट ग
के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड व्यूरो जालौन
एट जालौन कस्वा एट के निकटवर्ती ग्राम धुरट में आज दिनांक 22 नवंबर 2026 दिन रविवार को समय करीब 5:30 बजे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करता नजर आया।
शोभायात्रा में डीजे की मधुर धार्मिक धुनों, सुंदर सजे-धजे अश्वों तथा गाजे-बाजे ने आकर्षण का केंद्र बने। वहीं गांव की माताओं एवं बहनों ने अपने सिर पर सुंदर ढंग से सुसज्जित कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म और आस्था का संदेश देते नजर आए।इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास के रूप में श्री वृंदावन धाम से पधारे परम श्रद्धेय पंडित श्री सोहन कृष्णन कौशिक जी महाराज (हरपालपुर) अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे।कथा के मुख्य यजमान परीक्षित के रूप में श्रीमती संतोष कुमारी पत्नी श्री रामकिशोर ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।शोभायात्रा के दौरान पूरा ग्राम धुरट भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों में धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह एवं उल्लास दिखाई दिया। श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करती यह भव्य शोभायात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी इस मौके पर मूल पाठ करता पंडित श्री पुरुषोत्तम जी महाराज, ऑर्गन वादक सुभाष पाठक जी, नाल वादक दिनेश कुमार पैड वादक प्रमोद कुमार एवं ग्राम प्रधान विकास पालीवाल सहित सेकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे
