कोंच (जालौन) रविवार को ग्राम चमरसेना में कुछ ग्रामीण गांव के बीच मे स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा पाठ करने गए पूजा सम्पन्न करने के के बाद जब वह अपने घर बापस लौट रहे थे तभी गांव के बाहर से तेज गति से आया एक लड़हैय्या(शियार) ग्रामीणों पर झपट पड़ा लड़हैय्या(शियार) के इस अचानक हमले से डर गए और वही गिर पड़े लड़हैय्या ने अपने पंजे और दांतों से आशाराम ,राम मोहन , बलबीर ,साहिल एवं अजय को घायल कर दिया शोर गुल सुनकर घरों से निकलकर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर वहां से दौड़े तो लड़हैय्या(शियार) भाग गये ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनके जख्मो पर पट्टी बांध कर उनका उपचार चल रहा है
सियार के हमले से ग्रामीण घायल
