Loading market...

कलमकारो ने चुनरी यात्रा में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन मंगलवार को चुनरी अर्पण यात्रा का डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के सदस्यों के द्वारा पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया तथा कार्यक्रम संयोजक अभय द्विवेदी का शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

चमारी से चलकर चुनरी यात्रा का कालपी के मुख्य बाजार टरनंनगंज में शाम 4 बजे पहुंचने पर खोवा मंडी के निकट राजमार्ग में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील तथा नगर के सदस्यों तथा पत्रकारों ने भक्तों के ऊपर फूलों की बारिश की। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी नगर अध्यक्ष राजू शुक्ला महामंत्री अमित यादव आदि ने कार्यक्रम संयोजक अभय द्विवेदी को शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साह वर्धन किया। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, नगर अध्यक्ष राज नारायण शुक्ला, महामंत्री अमित यादव, उपाध्यक्ष राजाबाबू ओमरे, फहीम खान, पंकज ठाकुर, अमीर हसन, अंसारी, मुस्ताक अंसारी, अजीमुल्ला अंसारी, संतोष राठौर, राजकुमार चौरसिया, कैफ रजा मंसूरी, विकास सिंह, रविंद्र सिंह, देव पटेल, श्यामू पाल, मूरत सिंह यादव, पंकज अवस्थी, रेहान रजा, लक्ष्मी नारायण (लल्ला), धर्मेंद्र ओमरे, रामसोभरन ओमरे, गोविन्द ओमरे, रहमान खान, आदि लोग सम्मिलित हुये।

 

फोटो – चुनरी अर्पण यात्रा में शामिल भक्त तथा सम्मानित करते

Leave a Reply