कदौरा (जालौन) कदौरा विकास खण्ड क्षेत्र के महमूद नगर डालें के पुरवा बड़ा गांव में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब बुजुर्ग की अंत्येष्टि के दौरान मधु मक्खियां के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया।इस हमले में 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।जब कि तीन से अधिक ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया है। घायलों को कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।जिनका इलाज किया जा रहा है वहीं घायल अभी भी गांव में अपना इलाज कर रहे हैं। कदौरा क्षेत्र के महमूद नगर डालें का पुरवा बड़ा गांव निवासी वीर सिंह 78 वर्ष बुधवार को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार जन और ग्रामीण गुरुवार को दोपहर शव को श्मशान घाट की जगह पर ले गए थे। जैसे ही श्मशान घाट की जगह पर पहुंचा और अंत्येष्टि की तैयारी शुरू हुई तभी अचानक पास में मौजूद मधु मक्खियां के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया।मधु मक्खियां के हमले से मौके पर चीख पुकार मच गयी।
हमले में वीर सिंह के बड़े पुत्र चंद्र शेखर/चंदू, धीरू, नेता देवी, विजय शर्मा सहित करीब 35 से 40 लोग सीधे तौर पर मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। मधु मक्खियां ने लोगों को बहुत बेरहमी से काट लिया जिससे कई ग्रामीणो के चेहरे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर सूजन आ गई। अचानक हुए हमले से घबराए ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि लोग शव को श्मशान घाट पर ही छोड़ कर वहां से भागने को मजबूर हो गए। मधु मक्खियां के हमले के कारण अब तक अंत्येष्टि की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। घायल दर्द से कराहते रहे। वहीं कुछ लोगों की हालत बिगड़ने पर वे मौके पर ही बेहोश हो गए। जिन्हें आनन फानन में ही कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
