उरई (जालौन ) समाजवादी पार्टी जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय उरई पहुंचे और जिला अधिकारी राजेश पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता गलत तरीके से फॉर्म नंबर 7 भरवा कर बी एल ओ के पास जमा करके वोट कटाने का काम कर रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने साक्ष्य सहित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को संबोधित ए डीएम को सौंपा। वहीं मीडिया के समक्ष मामले को उजागर करते हुए जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने बताया कि विधानसभा उरई के अन्तर्गत कस्वा एट के डकोर ब्लॉक के अंतर्गत धगुवा कला के बूथ नंबर 149 पर और माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बूथ नंबर 159 ग्राम शेखपुरा अहीर व कोंच ब्लॉक के बूथ नंबर 156 ग्राम पचोखरा, जालौन के बूथ नंबर 22 सहित पूरे जनपद के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बने हुए वोटरों के जिन्होंने अभी एस आई आर प्रक्रिया भी पूर्ण की है उनके *फार्म नंबर 7 भरवा कर बी एल ओ के पास जमा करके वोट कटाने का दबाव बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह से वोट कटवाने से मतदाताओं में बहुत रोष व्याप्त है। मतदाता मानसिक रूप से परेशान है ।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि विगत समय से भरे हुए सभी फॉर्म नंबर 7 तत्काल निरस्त किए जाएं और प्रत्येक दिन सभी राजनीतिक दलों को भरे हुए फॉर्म नंबर 7 का विवरण बूथवार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि जो भाजपा के कार्यकर्ता गलत तरीके से फॉर्म नंबर 7 भरवा रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि लोगों का निर्वाचन प्रक्रिया पर भरोसा बना रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, लाखन सिंह कुशवाहा,मान सिंह पाल,प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह यादव,प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ जयदेव यादव,जिला महासचिव जमालुद्दीन,,जय जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव,महेश शिरोमणि, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह पाल,महेंद्र कठेरिया, धीरेंद्र सिंह सनी,विवेक यादव,फरहतुल्ला, राघवेंद यादव,प्रताप सिंह यादव,मनोज अहिरवार, हबीब खान, बब्बू राजा सिकरी, नेतराम निरंजन,विवेक यादव, सुनील पाल,अमित सागर, बबलू नरछा,लल्ला यादव, कय्यूम करीमी, देवेंद्र चौधरी, सहित लगभग एक सैकड़ा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
