Loading market...

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को जोर-शोर से मनाने के लिए हुआ बैठक का आयोजन

कोंच  (जालौन) नगर के गोखले नगर में बुधवार दोपहर दो बजे लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कटियार शामिल हुए। संगोष्ठी में सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके प्रयासों से भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

 

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशसेवा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित में कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कटियार ने कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाए जाने के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

इस अवसर पर श्रीकांत पाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा,धर्मेन्द्र राठौर, विपिन पटेल, गौरी चबोर, जिला मंत्री संदीप पांचाल, आकाश राजपूत, वंदना पांचाल, ओपी कुशवाहा, दंगल यादव, नरेश कुशवाहा और महेंद्र सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास पटेल ने किया।

Leave a Reply