Loading market...

दबंगों ने बाइक सवार को घेर कर मारा

कोंच- (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवक को बीच सड़क घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भडारी निवासी चंद्रशेखर बाइक से गांव बिरौरा जा रहा था। इसी दौरान तीतरा खलीलपुर और बिरौरा के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी अचानक हुए हमले से युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल चंद्रशेखर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल बीच सड़क युवक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पीड़ित को पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply