कोंच (जालौन) भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल ने बीते दिनों एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपते हुए जानकारी दी थी कि दिनांक 12 फरवरी 2026 को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हम सभी किसान भारत और अमेरिका के बीच हुए कृषि समझौते का विरोध करेंगे और उसे समझौते के प्रतीकात्मक प्रतियां भी जलाएंगे इसी घोषित धरना प्रदर्शन के तहत दिन गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने जमकर भारत अमेरिका के बीच हुए कृषि व्यापार समझौते का विरोध किया और प्रतीकात्मक प्रतियां जलाते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाजी की प्रदर्शन के दौरान भा कि यू नेता पी डी निरंजन ने बताया कि अगर सरकार कृषि समझौते को वापिस नहीं लेती है तो हम किसान आने बाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेंगे क्योंकि यह समझौता हमारी आजीविका से जुड़ा हुआ है और इसके लागू होने से विदेशी कम्पनियों को फायदा होगा क्योंकि कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क काम किए जाने से अमेरिकी उत्पाद सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में पहुंचेंगे जिससे स्थानीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएगा और हमें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा किसानों ने कृषि समझौता वापस लो और किसानों के साथ अन्य बंद करो जैसे नारे लगाते हुए सरकार से समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल जगदीश सरजू भवानी शंकर पप्पू मानसिंह राजीव मनोज राघवेंद्र लाला भैया प्रदीप आनंद राम जी मोहन सहित तमाम भा कि यू नेता व किसान मौजूद रहे।
