कदौरा (जालौन ) कदौरा कस्बे में किसी प्रकार का गुटका राजश्री, एस एन के, केसर, कमला पसंद सहित कई ब्रांड के गुटखा की खुलेआम कालाबाजारी होने की खबर से बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि कुछ बड़े व्यापारी और एजेंसी संचालक निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक दामों पर माल बेच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी में 40 प्रतिशत वृद्धि का हवाला देकर एजेंसी मालिक दुकानदारों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
इतना ही नहीं, पुराना स्टॉक भी नए बढ़े दामों पर खपाया जा रहा है।इससे छोटे दुकानदारों का मुनाफा घट रहा है और उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताय हमें पहले से ज्यादा रेट पर गुटखा खरीदना पड़ रहा है। अगर हम प्रिंट रेट पर बेचते हैं तो एजेंसी वाले माल देना बंद कर देते हैं।इस कथित दबाव के कारण छोटे दुकानदार असमंजस में हैं—या तो घाटा सहें या फिर मजबूरी में अधिक कीमत वसूलें।स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों की निगरानी के अभाव में यह पूरा खेल फल-फूल रहा है। यदि निष्पक्ष जांच हो तो इस कथित सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है। उपभोक्ताओं और व्यापारियों की मांग है कि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बाजार में पारदर्शिता बनी रहे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले में कब तक कार्रवाई करता है या फिर कदौरा कस्बे में एमआरपी से ऊपर वसूली का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
