कोंच (जालौन) कोंच सर्किल के थाना नदीगांव पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है बीते दिनों ग्राम परासनी गांव में तैनात सरकारी अध्यापक की हत्या करने में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है मिली जानकारी में आज नदीगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान एसएसआई राजकुमार और एस ओ जी की टीम लगी थी ग्राम परासनी जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह बीते दस फरवरी को राघवेंद्र सिंह के बुआ के लड़के कृष्णपाल उर्फ कुलदीप निवासी कछियाना मोहल्ला ताल पूरा थाना नवाबाद झांसी अपने साथियों के साथ षड्यंत्र करके अपहरण किया था जिसे नदीगांव घिलोर मोड से साजिश के तहत उसकी पत्नी प्रियंका के बॉयफ्रेंड के साथ आपत्ति जनक फोटो देने के बहाने बुलाकर कार में अगवा कर अपहरण कर लिया था तथा उसकी मध्य प्रदेश के थाना सेवढ़ा के खेतों में बनी कोठी में बंधक बनाकर रखा गया उक्त घटना की जानकारी राघवेंद्र के जीजा राज कुमार को हो जाने के कारण अभियुक्तों द्वारा राघवेंद्र की डाटा केबिल व मफलर से गला कसकर मुंह दबाकर हत्या करदी हत्या के उपरांत शव को छिपाने की नियत से राघवेंद्र के शव को दतिया सेवढ़ा रोड किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गये थे मुखबिर की सूचना पर इस हत्या कांड में शामिल लोगों को पकड़ लिया है जिनमें नीशू वर्मा पुत्र महेश उम्र 22 साल निवासी कोरियाना मोहल्ला थाना नवाबाद झांसी अभी उर्फ निगम वर्मा पुत्र श्याम सुंदर उम्र 23 साल निवासी कोरियाना थाना नवाबाद झांसी रिंकू अहिरवार पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 32 निवासी मड़ोरा थाना बड़ागांव झांसी राजकुमार पुत्र मलखान उम्र 33 निवासी बंगरा बंगरी थाना टहरौली झांसी सोनिया ऊर्फ कुटकुट पत्नी हरगोविंद वर्मा उम्र 30 निवासी कछियाना मोहल्ला तालपुरा थाना नवाबाद झांसी आदि को गिरफ्तार किया है पुलिस ने एक अदद हुंडई कार सफेद रंग यूपी 93 ई टी 2711 एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर एक अदद मैगजीन 32 बोर दो जिंदा कारतूस 32 बोर दो अदद डाटा केबिल टूटी हुई एक मफलर मृतक राघवेंद्र की एक अदद स्कूटी एक्टिवा रंग मेहरून एस आई आर से संबंधित सरकारी दस्तावेज दवाइयां चश्मे का कबर पेंसिल रबर शार्पनर बरामद किया है पुलिस ने इस पर मुकदमा अपराध संख्या 21/26 धारा 140(1) 103(1) 238/ 61(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर लिया है
