कोंच (जालौन) कोतवाली पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ हेतु पुलिस द्वारासंदिग्ध व्यक्ति लुटेरे बहन चोर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर दो शातिर बाहन चोरों को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया पूंछ तांछ में बाहन चोर बिनोद कुमार पुत्र सुखई निबासी ग्राम खैरी कैलिया ने बताया कि मैने नवम्बर 2025 में बलदाऊ धर्मशाला मुहल्ला जबाहर नगर कोंच से एच एफ डीलक्स यू पी 92 ए ए 3823 को चुराया था जिसका मुकद्दमा दर्ज है वहीं दूसरे आरोपी महेश कुमार पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम खैरी कैलिया ने बताया कि मैने बर्ष 2022 में थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत मध्य प्रदेश से बजाज प्लेटिना एम पी 07 एन जे 1337 को चोरी किया था जिसका अभियोग थाना डबरा में पंजीकृत है उक्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
