अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से दीवाल व दुकान हुई क्षतिग्रस्त - Aaj Tak Media

अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से दीवाल व दुकान हुई क्षतिग्रस्त

 

कोंच (जालौन) देर रात्रि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कर तेज रफ्तार में एक दुकान में घुस गई और उसे क्षतिग्रस्त करते हुए पेट्रोल पंप की दीवार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पेट्रोल पंप की दीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही की कोई बड़ी दुर्घटना घटित नहीं हुई और ना ही कोई जनहानि हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन बुधवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे एक स्कॉर्पियो कर तेज गति से आ रही थी और जैसे ही कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज कि नजदीक पहुंची ही थी तो चालक ने वहां से नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में घुसकर पेट्रोल पंप की दीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दुकान एवं दीवाल का एक हिस्सा पूरी तरह टूट गया लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई अगर टक्कर के बाद कोई आग जैसी घटना हो जाती तो हालत गंभीर हो सकते थे यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आते हुए सीधे दीवाल से टकराते हुए दिख रही है वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और बाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply