बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन फूलों की वर्षा कर छात्रों का टीका लगाकर किया स्वागत - Aaj Tak Media

बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन फूलों की वर्षा कर छात्रों का टीका लगाकर किया स्वागत

 

कोंच (जालौन) नगर व क्षेत्र में दिन बुधवार से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू हो गईं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं नगर क्षेत्र में एसआरपी इंटर कॉलेज कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज अमरचंद्र इंटर कॉलेज तथा नाथूराम कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें

एसआरपी इंटर कॉलेज में पहले दिन परीक्षार्थियों का विशेष और भव्य स्वागत किया गया परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं के माथे पर रोली चंदन और अक्षत से टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया गया विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूलों की वर्षा कर परीक्षार्थियों को शुभकामनाओं के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। इस अनूठी पहल से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला, जिससे वे सकारात्मक वातावरण में परीक्षा दें

परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया केंद्र व्यवस्थापक आशीष पोरवाल अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भानु प्रताप स्टैटिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र निरंजन प्रभारी परीक्षा अतुल कुमार सहायक अवनीश लोहिया सहायक सुरेंद्र गुप्ता मानवेन्द्र सिंह एस.पी. सिंह नरेंद्र परिहार और डॉ. रमेश चन्द्र पांडेय सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे सरकार की मंशा के अनुसार परीक्षा को नकल विहीन सम्पादित कराने के लिए सुरक्षा एवं कैमरों से निगरानी रखते हुए सचल दल द्वारा लगातार निगरानी रखी गयी वहीं छात्रों के बैठने की व्यबस्था के पास ही पेयजल की भी व्यवस्था की गई और शासन द्वारा नियुक्त अतिरिक्त केंद्र व्यबस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार छात्रों पर निगरानी रखी गयी और इसी व्यबस्था के चलते परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न होने की शुरुआत हो गयी।

Leave a Reply