डी एम ने नगर पालिका व ब्लाक कार्यालय का किया निरीक्षण - Aaj Tak Media

डी एम ने नगर पालिका व ब्लाक कार्यालय का किया निरीक्षण

 

कोंच (जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने दिन गुरुवार को नगर पालिका परिषद व ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन सुविधाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी और जो भी कार्य चल रहे हैं या कराना है उन्हें तय सीमा में पूर्ण कराए जाएं।

जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिषद में संचालित विभिन्न शाखों का बारीकी से जायजा लिया जिसमें आवास मनरेगा लेखाकार स्थापना पटल और शिकायत पटल का क्रमवार निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को जांचा परखा जहां पर अभिलेख रखरखाव में लापरवाही मिलने पर सम्बंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी विभागीय कार्य समयबद्ध पारदर्शी और जबाब देही के साथ पूर्ण किये जायें शासन की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पात्र लाभार्थियों को समय पर पहुंचाया जाए जिससे गरीब आदमी भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर सुकून भरा जीबन जी सके और अगर कार्यों में अधिकारियों द्वारा कोताही बरती जाती है तो फिर वह दण्ड के लिए तैयार रहें इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के के सिंह एवं खण्ड बिकास अधिकारी प्रशान्त कुमार सहित ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका पहुंचकर नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें जन सुविधा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरदास्त न किये जाने की बात कहते हुए पालिका परिषद द्वारा संचालित बिकास कार्यों को तय सीमा में करवाने की बात कही और उन्होंने टेक्स बसूली लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लगभग 5 सौ से 7 सौ मकान जो कर निर्धारण से बाहर पाए गए उन्हें तत्काल सर्वे कर कर दायरे में लाये जाने को निर्देशित किया वहीं जिलाधिकारी ने खरीदी गई मशीनरी एवं संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए सम्बंधित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि टेंडर मिलने के बाद देरी करने बाले ठेकेदारों एवं अभियंताओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उनपर अनुबन्धानुसार 10 प्रतिशत लेट डेमेज क्लोज लागू करते हुए उनके बिल भुगतान में कटौती की जाए और लगातार लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित ठेकेदारों को ब्लैक लिष्ट किये जाने की बात कही उन्होंने यह।भी कहा कि जहां कार्यों में मानकों की कमी मिले तो कार्य से सम्बंधित अधिकारी की जबाब देही तय करते हुए बेतन से कटौती कर सुधार सुनिश्चित किया जाए जिलाधिकारी ने 10 लाख रुपये तक की सड़कों का सत्यापन कराने के बाद कार्य प्रारंभ करने के लिए बिशेष रूप से निर्देश दिए इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी के के सिंह उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव डी पी आर ओ अयोध्या प्रसाद प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह सहित पालिका परिवार मौजूद रहा।

 

Leave a Reply