Loading market...

झंडा दिवस पर कोतवाल ने पुलिसकर्मियों का सम्मान बढ़ा कर ध्वज को बताया कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस ध्वज लगाकर पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण को सम्मानित किया। कोतवाल ने पुलिसकर्मियों बधाई देते हुए कहा कि पुलिस ध्वज अनुशासन, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक है।

 

कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम के

कोतवाल ने स्मृति चिह्न प्रदान किया।पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष्य में कोतवाल, थानेदारों व पुलिसकर्मियों ने ध्वज को सलामी देकर अनुशासन एवं जनसेवा की शपथ ली। कोतवाल ने कहा कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था। तभी से प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। पुलिस ध्वज में लाल और नीले रंग का विशेष महत्व है, जो पुलिस बल की पहचान और गौरव का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर नन्हेंलाल सिंह, दिलीप मिश्रा, देवेंद्र भदोरिया, सेवंथ प्रताप, सिंह परमार, सुरेश कुमार समेत पुलिस कर्मचारी एवं महिला सिपाही मौजूद रहे।

 

फोटो – पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी

Leave a Reply