Loading market...

ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत काशीखेड़ा मोड़-इटौरा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली कालपी में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम काहटा थाना आटा, जिला जालौन निवासी राम प्रकाश गुप्ता उम्र लगभग 71 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्री राम चरण दिनांक 6 11- 2026 को अपने निजी कार्य से मोटरसाइकिल द्वारा कालपी आए थे। उसी दिन शाम करीब 7 बजे के जब वे वापस लौट रहे थे, तभी काशीखेड़ा मोड़ से इटोरा जाने वाले तिराहे के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राम प्रकाश गुप्ता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र रविन्द्र कुमार ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया है।

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी है।

Leave a Reply