कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दिन मंगलवार की सुबह एक पंचानन चौराहे के पास करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीगांव रोड स्थित पंचानन चौराहा की है जहां मृतक की पहचान धर्मेंद्र (30 वर्ष) पुत्र कल्याण सिंह निवासी मंगरा (हाल निवास पंचानन चौराहा कोंच के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दिन मंगलवार सुबह धर्मेंद्र अपने घर में रखे कूलर को हटाने के लिए उठे थे इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और कूलर से ही चिपक गए उस समय उनकी पत्नी घर की ऊपरी मंजिल पर खाना बना रही थी।
करीब आधे घंटे बाद जब पत्नी नीचे आई, तो उसने अपने पति को कूलर से चिपका देखा यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तुरंत धर्मेंद्र को कूलर से अलग किया और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर
हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रेफर कर दिया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है इस अचानक हुए हादसे से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और पूरे इलाके में भी दुख का माहौल बना हुआ है।
