कोंच (जालौन) मुहल्ला गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति जरूरत मंदों के लिए त्यौहारों के पूर्व धर्म के अनुसार उन्हें आवश्यक सामग्री व बस्त्र उपलब्ध करवाती है जिससे आम जनमानस की तरह वह भी अपना त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मना सकें इसी व्यबस्था के चलते दिन बुधवार को दरिद्र नारायण सेवा समिति ने ईद त्यौहार के पूर्व जरूरत मुस्लिम परिवारों को नए बस्त्र व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जिसमें सिमईयां शक्कर तेल साबुन मंजन ब्रश के साथ साथ नए कपड़े और सौ सौ रुपये नगद भेंट किये उक्त कार्यक्रम में रेलबे भर्ती बोर्ड के पूर्व चेयरमैंन प्रेम नारायण वर्मा की धर्म पत्नी मिथलेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और उन्होंने अपने हांथों से जरूरत मंदों को भोजन कराकर आवश्यक सामग्री वितरित की उन्होंने एक कमरे के निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजारे रुपये समिति को देने की भी घोषणा की वहीं अंजू सिंह ने ईद के अवसर पर 51सौ रुपये सहयोग राशि प्रदान की इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत मंदों की सेवा करना ईश्वर की सच्ची सेवा है जो समाज में गरीब असहाय लोग हैं उन्हीं में निहित है उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर जरूरत मंदों की सेवा करने की अपील की इस अवसर पर हाजी मुहम्मद अहमद कडोरे लाल यादव बाबूजी हाजी सेठ नासिर खान केशव बबेले गजराज सिंह सेंगर सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
