Loading market...

ई रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन स्थानीय नगर के रामचबूतरा मोहल्ले में ई-रिक्शा पीछे करने और सवारी छोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपयो ने ई-रिक्शा चालक व उसके भतीजे के साथ मारपीट की तथा बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वादी  की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचबूतरा मुहल्ला मनिवासी रोहित कुमार पुत्र स्वर्गीय नाथूराम ने मुकदमा दर्ज कराया है दिनांक 05/10/2026 को सुबह करीब 10 बजे अपने ई-रिक्शा से नई बस्ती मीट बाजार में सवारी छोड़ने गया था। सवारी छोड़ने के बाद जब वह अपना ई-रिक्शा पीछे कर रहा था, तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले आरोपियों नईमुद्दीन तथ उसके पुत्रों अब्बुल हुसैन उर्फ राजा व साहिल ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उसका भतीजा अमन वहां से गुजर रहा था और उसे बचाने आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। कालपी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया को सौंपी गई है।

Leave a Reply