Loading market...

जमीन की विवाद में सगे भाइयों में चले लाठी डंडे

कोंच (जालौन) कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम नरी में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे लगने लगे और एक पक्ष की महिला और रिश्तेदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तभी मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया पुलिस ने दोनो ही पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध शांति भंग की धाराओ में चालान किया है।

ग्राम नरी में दो भाइयों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर एक पक्ष के इस्माइल ने पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की जिस पर पहाड़गांव चौकी इंचार्ज ने जांच कर कार्रवाई की बात कही कुछ ही समय बाद पुलिस चौकी से वापस लौटने के बाद दूसरे पक्ष के मकबूल इशाक सहित ने उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडे चलने लगे तभी किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अरबाज मंसूरी,मोहम्मद इशाक ग्राम नरी ,नासिर जीशान नीरोज खां निबासी ग्राम भोजला थाना सीपरी बजार जिला झांसी का शांति भंग में चालान किया गया तथा घायलो को पुलिस ने उपचार हेतु भेजा है।

 

 

 

 

Leave a Reply