शिवलिंग तोड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी हिरासत में - Aaj Tak Media

शिवलिंग तोड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी हिरासत में

 

उरई (जालौन ) शहर के कालपी रोड़ में स्थापित मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अराजक तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। रामा हॉस्पिटल के पास स्थित मंदिर की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर हालात नियंत्रित किए। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इधर, घटना के बाद हिंदू संगठनों ने मंदिर में पुनः स्थापना कराई। इस दौरान मोनू पंडित, बलवीर सिंह जादौन, विश्व हिंदू परिषद के सागर ठाकुर, मोहम्मद शौकीन, राहुल द्विवेदी, दीपराज बुधौलिया व सचिन चौधरी मौजूद रहे। फूलमाला व प्रसाद चढ़ाकर आरती की गई और नंदी जी की मूर्ति पुनः स्थापना भी की जायेगी।

Leave a Reply