कालपी/जालौन बीते 4 मई की सुबह में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड में डंपर की टक्कर से टवेरा सवार आधा दर्जन से अधिक तीर्थ यात्रियों की मौत की घटना के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस में अभियोग दर्ज कराया गया है। उक्त प्रकरण की विवेचना सब इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप को सौंपी गई है।
उक्त भीषण दुर्घटना के मामले में वादी ध्रुव तिवारी पुत्र परशुराम तिवारी निवासी मोहल्ला खरवाचपुर महरौनी थाना महरौनी जिला ललितपुर ने कालपी कोतवाली अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 01.05.2026 को मेरे सगे भाई बृजभूषण तिवारी पुत्र परशुराम तिवारी उम्र करीब 47 वर्ष मेरे परिवारजन व पड़ोसी दीपक तिवारी उर्फ प्रदीप तिवारी पुत्र टीकाराम तिवारी उम्र करीब 33 वर्ष, स्वामी प्रसाद तिवारी पुत्र धर्मदास उम्र करीब 68 वर्ष, देशराज नामदेव पुत्र द्वारका नामदेव उम्र करीब 38 वर्ष, शशिकांत तिवारी पुत्र उत्तम तिवारी उम्र करीब 49 वर्ष, उमेश तिवारी पुत्र रामगोपाल तिवारी उम्र करीब 23 वर्ष, कृष्णकांत नायक पुत्र बाबू लाल नायक उम्र करीब 40 वर्ष, मनोज भोड़ैले पुत्र ओम प्रकाश भोड़ैले उम्र करीब 39 वर्ष, हरिहर मोहन तिवारी पुत्र परशुराम तिवारी उम्र करीब 51 वर्ष, अंशुल तिवारी पुत्र बालमुकुंद तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी थाना खरवचपुर महरौनी थाना महरौनी जिला ललितपुर के साथ अयोध्या दर्शन/मूर्ति विसर्जन हेतु टवेरा गाड़ी सीजी 04 एलटी 5412 से गए हुए थे जो दिनांक 04.05 2026 को अयोध्या से वापस महरौनी लौट रहे थे। तभी समय करीब 6:00 बजे सुबह 84 गुंबद थाना क्षेत्र कालपी के पास हाईवे पर एक अज्ञात डंपर जो टवेरा गाड़ी के आगे चल रहा था इसके चालक द्वारा डंपर को तेजी व लापरवाही ढंग से सड़क पर लहरा कर चला रहा था जिससे एक्सीडेंट हो गया था जिससे टवेरा गाड़ी में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई थी जिसे जिला जालौन में स्वामी प्रसाद तिवारी, देशराज नामदेव, शशिकांत तिवारी, उमेश तिवारी, कृष्णकांत नायक, मनोज भोड़ैले की मृत्यु हो गई थी शेष चार लोग हरिहर मोहन तिवारी, अंशुल तिवारी, बृजभूषण तिवारी, दीपक तिवारी उर्फ प्रदीप तिवारी उपरोक्त को इलाज हेतु जिला जालौन से हैलट अस्पताल कानपुर नगर रेफर किया गया था जिसमें मेरे भाई बृजभूषण तिवारी व दीपक तिवारी उर्फ प्रदीप तिवारी की भी इलाज के दौरान कानपुर नगर में मृत्यु हो गई है। और अंशुल तिवारी, हरिहर मोहन तिवारी उपरोक्त का इलाज हैलट अस्पताल कानपुर नगर में चल रहा है जब मैं सुबह घटना पर आया था तो वहां पर जनता के लोग आपस में बात कर रहे थे कि डंपर वाला अपनी गाड़ी को काफी तेजी व लापरवाही से रोड पर लहराता हुआ चला रहा था। तथा राजू पाठक ने मुझे यह भी बताया था कि डंपर वाला अपना डंपर तेजी व लापरवाही से रोड पर लहराता हुआ चला रहा था। जिस कारण पीछे से आने वाली टवेरा गाड़ी टकरा गई और घटना घटित हो गई।
