कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दिन शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस कार्रवाई से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक ने आत्महत्या से पहले खेत में बने मंदिर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद पास स्थित कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पुष्पा गार्डन के पास रहने वाला अधेड़ बीते कुछ माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में नामजद था पुलिस ने उस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था परिजनों का आरोप है कि इसी पुलिस कार्रवाई और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया बताया गया कि मृतक दिन गुरुबार की शाम से घर से लापता था परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका दिन शुक्रबार सुबह कैलिया बाई पास रोड अरुण गैस एजंसी के पास खेत में बने मंदिर के पास उनके परिजनों को मृतक के कपड़े और उसकी छड़ी कुएं के बाहर पड़ी मिली इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मदद से कुएं में तलाश अभियान चलाया जिसके बाद मृतक का शव कुएं से बाहर निकाला गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मौके पर मंदिर की दीवार पर मृतक मनोज हिंगवासिया पुत्र स्वर्गीय ब्रजमोहन उम्र 57 वर्ष निवासी प्रताप नगर के द्वारा सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
