रिश्तेदारी के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने कराया समझौता - Aaj Tak Media

रिश्तेदारी के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने कराया समझौता

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दिन सोमवार को रिश्तेदारी के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मनोहरी निवासी दीक्षा पत्नी नीलेश कुशवाहा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 मार्च 2026 को शाम करीब उनके रिश्ते के भाई अभय कुशवाहा पुत्र पिंटू निवासी जवाहर नगर कोंच ने उनके पति नीलेश कुशवाहा पुत्र प्रहलाद निवासी मनोहरी के साथ गल्ला मंडी कोंच में पचीपुरा वालों की आढ़त पर बिना किसी वजह के मारपीट कर दी।

पीड़िता के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उनके पति को अधिक पिटने से बचाया आरोप है कि इसके बाद अभय कुशवाहा अपने साथ दो-तीन अज्ञात लोगों को लेकर पीड़िता के मायके जवाहर नगर कोंच पहुंच गया जहां पीड़िता अपने पति के साथ रह रही है वहां भी आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने पुलिस से अपनी और अपने पति की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में कोतवाली के एसएसआई विमलेश कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया और उन्हें घर भेज दिया।

 

Leave a Reply