कोंच (जालौन) विकासखंड नदीगांव के ग्राम लाड़ूपुरा में बगैर कार्य कराए हुए भुगतान निकालने का आरोप लगाया गया है जबकि मौके पर कोई भी कार्य नहीं हुआ।
ग्राम लाड़ूपुरा निबासी दिनेश पुत्र राम चरन ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रभारी अधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बर्ष 2023-24 में समतलीकरण दिनेश पुत्र रामचरन के खेत पर बर्क आई डी संख्या जे सी 85/3138005075 आई एफ- 958486255824050541 टोटल भुगतान 1 लाख 28 हजार 8 सौ रुपया निकाला गया है जबकि मौके पर कोई भी कार्य नहीं हुआ है और फर्जी तरीके से कार्य दिखाकर भुगतान करा लिया है दिनेश ने प्रभारी अधिकारी से उपरोक्त फर्जी कार्य की जांच प्रदेश स्तरीय टी एस सी/चीफ टी एस सी से कराए जाने की मांग की है।
