कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम गन्थरा निबासी आलोक खरे पुत्र सन्तोष खरे ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र प्रभारी अधिकारी को सोंपते हुए बताया कि ग्राम में पानी की टँकी का निर्माण हो रहा है जिसमें बी जी जी सी कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा खलिहान की भूमि पर दरबाजा कर लिया है जिससे खलिहान की भूमि बर्बाद हो जाएगी आलोक खरे ने प्रभारी अधिकारी से उक्त दरबाजे को बगल रास्ते पर कराए जाने की मांग की है।
