कोंच (जालौन) उरई रोड स्थित आशीर्वाद भवन में दिन शनिवार की देर रात्रि शिशु आरोग्यम के तत्वाधान में नवजात शिशु की देखभाल एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वाल रोग विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं।
आयोजित कार्यक्रम में झांसी स्थित शिशु आरोग्य निर्मल हॉस्पिटल से आए बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमलदीप सिंह ने नवजात शिशुओं में बुखार अत्यधिक कमजोरी उल्टी दस्त सांस लेने में परेशानी एवं अन्य गंभीर लक्षण पर तत्काल चिकित्सीय सलाह लेने की बात कही उन्होंने बताया की शिशुओं के उपचार के लिए एन आई सी यू जैसी आधुनिक सुविधाएं हमारे यहां उपलब्ध है जहां विशषज्ञों की देखरेख में बच्चों का उपचार किया जाता है उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद माँ का दूध पिलाने के साथ साथ टीकाकरण एवं साफ सफाई का बिशेष ध्यान रखना चाहिए वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ गुरप्रीत कौर ने बताया कि महिलाओं में प्रसव के बाद कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं आती हैं ऐसे में उन्हें नियमित जांच कराना चाहिए और गर्भावस्था से लेकर सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव तक बिशेष चिकित्सीय देखभाल आवश्यक होती है जिससे माँ एवं शिशु दोनों स्वास्थ्य रह सकें कार्यक्रम के आयोजक डॉ दिनेश उदैनिया ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया इस दौरान डॉ आर बी जैन डॉ दिलीप अग्रवाल डॉ आनंद शर्मा डॉ बृजेश श्रीबास्तव डॉ रेखा श्रीबास्तव डॉ अभिशाला पटेल डॉ हिमालया उदैनिया डॉ संजीब निरंजन डॉ अनुज पटेल डॉ उपेंद्र पटेल डॉ पी डी निरंजन सहित तमाम चिकित्सक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
