स्कूल की बाउंड्री तोड़कर नाला निर्माण,आवागमन बाधित होने से बढी बच्चों के लिए चिंता - Aaj Tak Media

स्कूल की बाउंड्री तोड़कर नाला निर्माण,आवागमन बाधित होने से बढी बच्चों के लिए चिंता

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम सुनाया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (UPS सुनाया) में नाला निर्माण कार्य के दौरान विद्यालय परिसर की बाउंड्री तोड़कर पूरे मैदान की खुदाई कर दी गई है विद्यालय प्रशासन का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ना तो प्रधानाध्यापक और ना ही विद्यालय के किसी अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई

प्रधानाध्यापक हरिमोहन सिंह निरंजन के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के दौरान ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण के लिए विद्यालय परिसर में व्यापक खुदाई कराई गई जिससे विद्यालय में प्रवेश का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है विद्यालय के किचन तथा शौचालय तक पहुंचाने का मार्ग भी बाधित हो गया है उन्होंने बताया कि 16 जून को विद्यालय खुलने पर स्थित की जानकारी मिली मजदूरों से ठेकेदार का नाम और मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया ठेकेदार ने एक-दो दिन में रास्ते की सफाई कर आवागमन सुचारू करने का आश्वासन दिया था लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय पहुंचने पर स्थिति में कोई सुधार नहीं किया प्रधान अध्यापक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय का संचालन करना बेहद कठिन है मैदान में खुदाई और खुले नाले के कारण बच्चों के फिसल कर गिरने की आशंका बनी हुई है जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है विद्यालय प्रशासन में संबंधित अधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेकर विद्यालय में सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Leave a Reply