कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी में एक घटना से पूरे ग्राम में हड़कंप मच गया की दादी की 13वीं में शामिल होने आया युवक ने कुएं में बंद कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत पुत्र चंद्रपाल उम्र करीब 28 वर्ष अकबरपुर में रहकर मजदूरी करता था और ग्राम घमूरी में अपनी दादी की तेरहवीं में सम्मलित होने के लिए आया था और दादी की तेरहवीं 25 जून को होनी थी लेकिन हेमंत का परिवारीजनों से विबाद इतना बड़ा कि वह नशे की हालत में घर के ही पास स्थित पुराने कुँए में जाकर छलांग लगा दी जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर बरिष्ठ उपनिरीक्षक बिमलेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया लेकिन रात्रि होने के कारण हेमंत का शव सुबह गोताखोरों की मदद से कुँए से बाहर निकाला जा सका जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोष्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है वहीं दादी की तेरहवीं के पूर्व ही घटित घटना से परिवारीजनों में मातम छाया हुआ है।
