जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देशव्यापी अभियान के तहत कालपी में कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, सब इंस्पेक्टरों तथा पुलिस जवानों की मौजूदगी में क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इसके उपरांत कोतवाली से पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई। तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीय एकता रैली दुर्गा मंदिर चौराहा, हाइवे सर्विस लेन,फुल पावर चौराहा, डाकघर होते हुये मुख्य बाजार टरनंनगंज में पहुंची। चौराहे में जय खत्री आदि व्यापारियों से संवाद कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सुरेश चंद्र, दिलीप मिश्रा आदि शामिल रहे। इसी तरह तहसील कार्यालय, नगर पालिका, विधुत विभाग आदि कार्यालयों के अलावा विधालयों में सरदार पटेल की जयंती मनाई गयी।
अकबरपुर इटौरा स्थिति एसके डी मेमोरियल एकेडमी में सरदार पटेल जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रिंसिपल मानवेंद्र सिंह टीचरों मनोज यादव, अनुराग यादव, देवेंद्र पाल, अनुराग मिश्रा, रवि द्विवेदी,रविंद्र राजपूत, जितेंद्र द्विवेदी, व उपस्थित सभी बच्चों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की ‘राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ’ दिलाई गई।
फोटो – राष्ट्रीय एकता रैली में शामिल पुलिस जवानों के साथ सीओ व कोतवाल
