सरकारी हेण्डपम्प से पानी भरने पर गांव में न रहने देने की मिली धमकी - Aaj Tak Media

सरकारी हेण्डपम्प से पानी भरने पर गांव में न रहने देने की मिली धमकी

 

कोंच (जालौन) इस तपन भरी गर्मी में हलक गिला करने के लिए पानी अति आवश्यक है लेकिन दबंगों द्वारा हैंडपंप पर कब्जा कर पानी नहीं भरने दे रहे हैं और शिकायत करने पर गांव में ना रहने देने की धमकी दे रहे हैं।

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोब का है जहां पर दिनांक 24 जून 2026 समय करीब शाम 7 बजे ऊषा देवी पत्नी ज्ञान श्री सिंह पानी भरने के लिए सरकारी हेण्डपम्प पर गयी तो ग्राम के दबंग बृजलाल पुत्र रामनाथ तथा उनका लड़का बिक्रम सिंह उनकी बहू सुलेखा देवी ने पानी नहीं भरने दिया और बर्तनों को तोड़कर फेक दिया और गाली गलौच करते हुए पटक दिया तथा शिकायत करने पर ग्राम में न रहने देने की धमकी दी उक्त के सम्बन्ध में ऊषा देवी ने उपजिलाधिकारी को दिन गुरुबार को एक शिकायती पत्र देते हुए विधिक कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply