कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा में बिगत दिनों इलाज के लिए बच्चे को ले जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने हमला बोलते हुए मारपीट कर दी थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।
ग्राम तूमरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र तेजराम दोहरे ने दिन गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकार परमेश्वर प्रसाद को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना के नाम 31 में 2026 समय करीब 9:30 बजे रात्रि की है जब मैं अपने बच्चे के इलाज के लिए जा रहा था तभी रास्ते में दशरथ सिंह उर्फ गुड्डन पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम भदेवरा सत्यम शिवम सुंदर पुत्रगण छिंग्गे भूरे पुत्र अज्ञात बिमल यागिक पुत्र अज्ञात निवासी मुहल्ला गांधी नगर कोंच एवं 10/12 अज्ञात एक लाल रंग की कार एवं मोटर साइकिलें लिए खड़े थे तो मैने उनसे हाँथ जोड़कर रास्ते से हटने को कहा तो उक्त लोग शराब के नशे में गाली गलौच करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे तभी गांव के लोग आ गए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए जिसकी सूचना दिनांक 1 जून 2026 को कोतवाली में दी थी लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई धर्मेंद्र ने सी ओ से उक्त लोगों के बिरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
