नग्न कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार - Aaj Tak Media

नग्न कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ क्षेत्र में भोले भाले युवकों को जंगल में ले जाकर नग्न कर उसका वीडियो बनाने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 92 सौ रुपए वसूली गई नकदी,तमंचा मोबाइल सैट भी बरामद किया गया है।

मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि एप के माध्यम आरोपियों ने सुनसान जंगल क्षेत्र में युवक को अपने झांसे में लेकर बुलाया जाता था। वहां उसके साथ अभद्रता करते हुए नग्न कर वीडियो बना लिया गया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार रुपये की मांग की जा रही थी। पीड़ितों शिवराम निवासी ग्राम मोहर देवी परासन तथा समी शाह निवासी ग्राम माड़री जालौन के द्वारा अलग-अलग कालपी थानों में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू की। कोतवाली सभागार में घटना का अनावरण करते हुए क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि इस मामलों को पुलिस ने चुनौती पूर्ण तरीके से लिया।बिबेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गिरोह के तीन बदमाशों शनी पुत्र संदीप कुमार निवासी ग्राम सोहरापुर, पुष्पेंद्र कुशवाहा उर्फ बाबा पुत्र वीरेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम छौंक,पुष्पेंद्र कुमार उर्फ राजा पुत्र माता प्रसाद निवासी ग्राम मोती नगर जोल्हूपुर थाना कालपी को बैरई रोड के जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चौथा बदमाश साहिल पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला राम चबूतरा कस्बा कालपी मौके से भाग जाने में सफल रहे। पुलिस फरार बदमाश की तलाश करने में जुटी हुई है। बदमाशों ने रंगदारी में आनलाइन वसूल किए गए 9200 रुपए एक मोबाइल सेट, एक अदद तमंचा 315 को बरामद किया है।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी तथा सीनियर सब इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास अन्य जगह से खंगाला जा रहा है। तथा आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

फोटो – रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ़्तार आरोपी

Leave a Reply