गुमसुदा पुत्र को वाल गृह से दिलाये जाने की सी ओ से की मांग

 

कोंच (जालौन) कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर निबासिनी सूफिया पत्नी साबिर हाल निवास काशीराम कॉलोनी प्लॉट नंबर 36 में दिन शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकार परमेश्वर प्रसाद को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा पुत्र सुभान उम्र करीब 13 वर्ष पुत्र साबिर दिनांक 6 जून 2026 को काशीराम कॉलोनी से कहीं चला गया था जिसकी गुमशुदगी 7 जून 2026 को कोतवाली में दर्ज करा दी थी तभी मेरे भाई के मोबाइल नंबर पर कल्याणपुर कानपुर से जानकारी दी गई कि तुम्हारा बच्चा बाल गृह में है जिस पर मैं उसके समस्त प्रपत्र लेकर कानपुर गई तो उन्होंने एस आई आर जांच पूरी होने पर बच्चा देने की बात कही लेकिन जांच होने के बावजूद भी मेरे पुत्र को बाल ग्रह वाले नहीं दे रहे हैं जबकि 15 दिन बीत चुके हैं और ना ही मेरे पुत्र को उरई लाया जा रहा है मुझे डर है कि मेरे पुत्र के शरीर से छेड़छाड़ कर कोई अनहोनी घटना घटित ना हो जाए सुफियान ने सी ओ से अपने पुत्र को बाल ग्रह से दिलाते हुए विभागीय उचित कार्यबाही की मांग की है।

 

Leave a Reply