पूर्व बार संघ अध्यक्ष ने पेट्रोल पंप कर्मी पर लगाया घटतौली का आरोप

 

कोंच (जालौन) नगर में संचालित पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाएं हवा पानी एवं प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध होती ही नहीं है और जिम्मेदारों द्वारा कभी भी बगैर शिकायत के संचालित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण भी नहीं किया जाता है जिसके कारण सभी पेट्रोल पंपों पर मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है वहीं घटौली का आरोप पूर्व बार संघ अध्यक्ष द्वारा लगाया गया है क्योंकि ₹100 के पेट्रोल में मोटरसाइकिल सिर्फ 5/6 किलो मीटर ही चल पाई है क्योंकि पेट्रोल कर्मियों द्वारा पेट्रोल डालते समय मशीन में झटका मारने का चलन ज्यादा है।

उक्त के सम्बन्ध में पूर्व बार संघ अध्यक्ष राम शरण सिंह कुशवाहा ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना दिवस में एक शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि घटना दिनांक 23 जून 2026 समय करीब 8.58 सुबह की है जब मैने नारायण फिलिंग स्टेशन 238 गांधी नगर डीलर मिथलेश नारायण पर जाकर 100 रुपये का पेट्रोल दीपू पुत्र मनोहर सिंह निवासी पीपरी कला थाना कैलिया से डलवाया तो उक्त ने दो झटके लगाकर पेट्रोल डाला तब मैने सिर्फ 5 से 6 किलो मीटर मोटर साइकिल चलाई और 100रुपये का पेट्रोल खत्म हो गया तब मैने 24 जून 2026 को पम्प पर जाकर घटतौली की बात कही तो कोई बात मानने को तैयार नहीं हुआ पूर्व बार संघ अध्यक्ष ने प्रभारी अधिकारी से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply