कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम घिलोर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें।ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है कि जांच अधिकारियों ने अपात्र लोगों को पात्र के घरों के सामने खड़ा करके फोटो खींची और उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाया गया।
ग्राम पंचायत घिरोर में जो कच्चे व जीर्ण शीर्ण मकान हैं और वह कभी भी गिर सकते हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं दिया गया है जिस पर पात्र लोगों ने दिन शनिवार को मुख्यमंत्री को।सम्बोधित एक प्रार्थना पत्र देते हुए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ़ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है क्योंकि जांच अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को अपात्र एवं अपात्र को पात्र बना दिया है और इस खेल में अपात्र लोगों को किसी दूसरे के मकान के सामने खड़ा करके फोटो खींची है जिसमें कल्पना देवी पत्नी मंगलसिंह गीता देवी पत्नी अवधेश रागिनी देवी पत्नी वृज बिहारी आदि को जांच में अपात्र कर दिया गया है महिलाओं ने मुख्यमंत्री से जांच कराकर कर सूची में नाम दर्ज कराते हुए आवास दिलाये जाने की मांग की है इस दौरान कल्पना देवी गीता देवी रागनी सगुना गेंदा रानी पिंकी देवी रेखा देवी प्रियंका सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।
